20 फरवरी को सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पहुंचेगी उनके गृह क्षेत्र नालंदा,तैयारी जोड़ों पर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 20 फरवरी को प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर उनके गृह क्षेत्र नालंदा में तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के नानद,धरहरा बिंद गांव और बिहार शरीफ में विकास कार्यों को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। डीएम और एसपी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर लगभग 300 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाना है। इनमें नगर निगम, स्मार्ट सिटी योजना के तहत फिटनेस पार्क, स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं, मनरेगा के तहत तालाब निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अमला दिन-रात जुटा हुआ है।सड़क से लेकर गलियों तक सफाई और मरम्मत का कार्य तेज गति से चल रहा है। गांव से लेकर शहर तक हर जगह मजदूर कड़ी मेहनत से शहर के कायाकल्प में जुटे हुए हैं। विकास कार्यों के चलते नालंदा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जिससे नानद धरहरा के ग्रामीणों में सीएम नीतीश के आगवन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है पूरा गांव नीतिशमय हो चुका है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा नालंदा के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ जिले को और अधिक समृद्ध और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article