नेपाल में त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण ,!

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क ;— बगहा में नेपाल में आई आपदा और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लेते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। बगहा की एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार समेत जल संसाधन विभाग के कई अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नदी के जलस्तर, बराज की स्थिति और संभावित बाढ़ की तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि फिलहाल बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की संभावना टल गई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जिस तरह की आपदा आई है,

वह चिंता का विषय है, बिहार सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी नेपाल में आई त्रासदी, वहां राहत और मदद के साथ पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के वाल्मीकिनगर पहुंचने के बाद प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने गंडक नदी और बराज की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की।

Share This Article