मोतिहारी में 15 करोड़ का चरस बरामद, दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – पूर्वी चम्पारण पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से लगभग 61 किलोग्राम चरस बरामद किया है। बरामद चरस का मूल्य अन्तरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 करोड़ रुपया बताया जा रहा है। साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।पुलिस गिरफ्तार तस्करों के फॉरवार्ड और बैकवार्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

बरामद चरस की अन्तरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपया आंकी गई है। इन तस्करों की गिरफ्तारी को मोतिहारी पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि, मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी ।सूचना मिलने के बाद आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर हरसिद्धि और सुगौली थाना की पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा गया। जिनके पास से 30 किलोग्राम चरस बरामद हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article