भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पानी घुसने के बाद छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है !
और अब छात्राएं हॉस्टल खाली कर अपने-अपने घर लौट रही हैं छात्राओं का कहना है कि बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद ही वे दोबारा छात्रावास लौटेंगी। छात्रावास खाली होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होगी। छात्राओं के मुताबिक बाढ़ की वजह से पठन-पाठन पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई है !

लगातार बढ़ रहे !
गंगा के जलस्तर के बीच विश्वविद्यालय परिसर में भी बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासनिक भवन और परिसर की सड़कों के बाद अब गर्ल्स हॉस्टल में पानी पहुंचने से छात्राओं के सामने सुरक्षित रहने और पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।छात्रा से बात किया हमारे संवाददाता आलोक कुमार झा ने
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;—–