दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से की अहम मुलाकातें

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे सौहार्दपूर्ण और मार्गदर्शनपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात हुई और इस दौरान उनका सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में बिहार में किसानों के सशक्तिकरण, कृषि क्षेत्र के विकास और संबंधित योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार कैडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “विकसित बिहार” का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र के सक्रिय सहयोग और अनुभव से ही संभव है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी बनाने, विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने और सरकारी लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में दीर्घकालिक प्रशासनिक सुधार, निवेश के अनुकूल माहौल और बेहतर गवर्नेंस मॉडल पर भी चर्चा की गई। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan से भी मुलाकात की थी। करीब आधे घंटे चली इस बातचीत में बिहार के विकास और विभिन्न योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article