भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

समय रहते पुलिस की सख्ती ने टाली बड़ी वारदात, हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोहिया पुल के नीचे कलाली गली के पास की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा टोला निवासी अमित तिवारी और हबीबपुर थाना क्षेत्र के सुबोध मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध देसी कट्टे और करीब 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे यह हथियार और कारतूस मुंगेर से लेकर आए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध हथियारों की खेप को भागलपुर के किसी आपराधिक गिरोह को सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से किसी बड़ी आपराधिक वारदात या संभावित गैंगवार की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस इस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप आखिर किसे और किस उद्देश्य से पहुंचाई जानी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article