CM सम्राट ने मंत्रियों को बांटा जिले का प्रभार, निशांत बने वैशाली के प्रभारी मंत्री

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 16 मई। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक सप्ताह बाद राज्य सरकार ने मंत्रियों के बीच जिलों का प्रभार भी बांट दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी कर सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अब मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में सरकार की योजनाओं की निगरानी, समीक्षा और प्रशासनिक समन्वय का काम देखेंगे।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को वैशाली जिले का प्रभार दिया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को पटना और नालंदा जैसे अहम जिलों की जिम्मेदारी मिली है। मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को सारण जिले का प्रभारी बनाया गया है।

कुछ मंत्रियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अधिकांश मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। विजय कुमार सिन्हा को गया और गोपालगंज, दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका, जबकि श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर की जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ मंत्रियों को उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण जिले सौंपे गए हैं। लेशी सिंह को मधुबनी, रामकृपाल यादव को बेगूसराय, नीतीश मिश्रा को भागलपुर और संजय सिंह टाइगर को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा श्रेयसी सिंह को सीतामढ़ी, मदन सहनी को खगड़िया, रत्नेश सदा को पूर्णिया, शीला कुमारी को मधेपुरा और प्रमोद चंद्रवंशी को कटिहार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बुलो मंडल को किशनगंज, जामा खान को जहानाबाद और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article