बिहार में ठंड का कहर जारी, कई जिलों में बारिश और धुंध की चेतावनी।

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और धूप-छांव का सिलसिला जारी है। वहीं ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने भी राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश और धुंध बने रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी पटना की बात करें तो सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की धुंध के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है, जिससे सुबह के समय आवागमन प्रभावित होता दिख रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर अभी जारी रह सकता है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article