जगदीशपुर में 147 कार्टून विदेशी शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार,गाड़ी जप्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जगदीशपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में शौचालय सफाई टंकी में छिपाई गई विदेशी शराब की खेप बरामद की है। मध निषेध विभाग और डीईआयू के सहयोग से, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी विशाल आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

इस टीम में इंस्पेक्टर गणेश कुमार, दरोगा सुधीर सिंह, विकास कुमार, बमबम कुमार, मुलायम प्रसाद यादव, बॉडीगार्ड मिथिलेश कुमार मंडल, चालक सिपाही राजू कुमार, और बिहार विशेष सत्र पुलिस 6 के जवान शामिल थे।चेकिंग अभियान के दौरान, सन्हौला मोड़ पर पुलिस ने 147 कार्टून विदेशी शराब, यानी करीब 1274 लिटर, बरामद कीं। इसके साथ एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और शौचालय सफाई टंकी भी जब्त की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौके से शराब तस्कर विमल कुमार यादव और पवन कुमार सिंह, जो समस्तीपुर के जंदाहा गाँव के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि शराब झारखंड के गोड्डा से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी।तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने पाँच और संदिग्धों को हिरासत में लिया और एक उजला स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article