नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल-डीजल किया सस्ता, 2 साल बाद ईंधन कीमतों में बड़ी राहत

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: देशभर के वाहन चालकों को राहत देते हुए नायरा एनर्जी ने अपने सभी फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से देशभर में नायरा के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। इसी के चलते कंपनी ने ग्राहकों को राहत देने का फैसला किया है। पिछले दो वर्षों से अधिक समय में किसी भी फ्यूल रिटेलर द्वारा की गई यह पहली बड़ी मूल्य कटौती मानी जा रही है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों की वजह से पेट्रोल और डीजल की अंतिम खुदरा कीमतों में अंतर देखने को मिलेगा।

वहीं, सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने फिलहाल अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर पुराने दाम ही लागू हैं। ये तीनों कंपनियां देश के 90 प्रतिशत से अधिक फ्यूल स्टेशनों का संचालन करती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और पश्चिम एशिया में तनाव के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सरकारी कंपनियों ने भी चरणबद्ध तरीके से कीमतें बढ़ाईं और मई के दूसरे पखवाड़े तक पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई नरमी के बाद नायरा ने फिर से कीमतें घटाकर ग्राहकों को राहत दी

Share This Article