साजिश या फिर बेवफाई ? प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, पीछे पति की संदिग्ध मौत

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देर शाम करीब सात बजे की है। मृतक की पहचान कैथा गांव निवासी गोपाल पंजिकार के 30 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार उर्फ सेठो पंजिकार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। मृतक की मां मंजू देवी सहित अन्य स्वजनों ने आरोप लगाया है कि अनुज की पत्नी नेहा पंजिकार और करसोप निवासी कैलाश साह का पुत्र आदर्श प्रताप उर्फ कुमार ने मिलकर अनुज की हत्या करवाई है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास, दारोगा आदर्श कुंदन, मु. शहजाद, सौरभ कुमार सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वैज्ञानिक जांच के लिए भागलपुर से फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल और मृतक के शरीर से कई नमूने एकत्र किए हैं। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अनुज पिछले पांच दिनों से गहरे मानसिक तनाव में था।

बताया गया कि उसकी पत्नी नेहा पंजिकार बीते करीब 25 दिनों से प्रेमी आदर्श प्रताप के साथ रह रही थी। इस बात को लेकर अनुज मानसिक रूप से परेशान रहता था। रोज की तरह घटना के दिन भी अनुज सुबह नाश्ता करने के बाद शंभूगंज गया था। शाम को घर लौटने पर उसने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया, जिसने दवा दी, लेकिन कुछ ही देर बाद अनुज की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक एंटीबायटिक दवा भी बरामद की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिजनों ने बताया कि अनुज रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहता था और पत्नी व दो पुत्रियों को भी साथ रखता था। करीब एक माह पूर्व पत्नी की जिद पर उसने दोनों बेटियों को ट्रेन से घर भेज दिया। भागलपुर जंक्शन तक पति-पत्नी के बीच बातचीत होती रही, लेकिन वहां से नेहा अपने प्रेमी आदर्श प्रताप के साथ शंभूगंज बाजार स्थित उसके घर चली गई। बाद में उसने अनुज को हमेशा के लिए छोड़ने की बात कह दी। बताया गया कि नेहा और आदर्श प्रताप के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व अनुज ने पत्नी को बंधक बनाए जाने की शिकायत को लेकर शंभूगंज थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था, जहां नेहा ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद से अनुज और अधिक तनाव में रहने लगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article