पटना में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा, एक दिन में मिले 5 नए मरीज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। बुधवार को जिले में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं। इन नए मरीजों में नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। अब तक पटना में कुल 67 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

एनएमसीएच में दो संक्रमित, एक मेडिकल स्टाफ शामिल

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एनएमसीएच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में दो नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी है, जबकि दूसरा मरीज पटना सिटी का निवासी है।

तीन मरीज प्राइवेट लैब की जांच में आए सामने

बाकी तीन मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निजी पैथोलॉजी लैब्स से पॉजिटिव आई है। एक मरीज की जांच सरल लैब में, दूसरे की सेन लैब में और तीसरे की रिपोर्ट लाल पैथलैब में पॉजिटिव पाई गई। संक्रमितों में से एक कंकड़बाग, एक किदवईपुरी और एक राजाबाजार इलाके का निवासी है।

जिले में अब 37 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब पटना जिले में कुल 37 एक्टिव केस हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में रखकर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article