गया में जदयू महिला प्रकोष्ठ की अहम समीक्षा बैठक, महिला नेत्रियों ने संगठन विस्तार और सशक्तिकरण की बनाई रणनीति !

Muskan Gupta


जदयू महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी शिवरानी प्रजापति शामिल हुईं। वहीं गया जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ज्योति दागीं ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी। इस दौरान जिले भर से आई महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

​महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित है जदयू: शिवरानी प्रजापति
​मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से आधी आबादी के अधिकारों और सम्मान के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं पर हमेशा अटूट विश्वास जताया है। बिहार में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें समाज में आगे बढ़ाने और अधिकार देने का ऐतिहासिक काम किया गया है। उन्होंने कहा कि ​चंपारण की पावन धरती से शुरू हुआ यह अभियान अब गया की ऐतिहासिक भूमि तक पहुंच चुका है।


​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साधारण परिवार की महिला को उच्च सदन का सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है।


​आज बिहार की हर महिला के चेहरे पर जो मुस्कान है, वह नीतीश कुमार जी के फैसलों का ही परिणाम है।
​आगामी दिनों में पूरे बिहार के हर जिले में जाकर महिला संगठन को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठकें की जाएंगी।

​जीविका दीदियों से आया बदलाव: ज्योति दागीं ,


​गया जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ज्योति मांझी ने भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की कमान संभालते ही महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए।


​ज्योति दागीं ने कहा कि ​वर्ष 2006 में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया,

जिससे महिलाएं राजनीति में आगे आईं। ​जीविका योजना की शुरुआत कर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाया गया। ​जीविका के सफल 20 वर्ष पूरे होने वाले हैं !

जो महिला सशक्तिकरण की एक बड़ी मिसाल है। ​बैठक के दौरान सभी महिला नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शिवरानी प्रजापति ने कहा कि निशान सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाया जाएगा। छूटी हुई महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का काम लगातार जारी रहेगा।

गया से आशीश कुमार की रिपोर्ट ;—








Share This Article