फोन पर लोगों को लकी ड्रा के नाम पर साइबर फ्रॉड करते थे इस तरह फ्रॉड गिरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।लगातार पटना में फोन पर लोगों को लक्की ड्रा और बैंक में लोन का ऑफर दे साइबर फ्रॉड की घटना को शातिर अंजाम देकर पटना पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था।

इसी कड़ी में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार शातिरों के पास से 12 मोबाइल, 13 अलग अलग कंपनी के सिम कार्ड, 4 पास बुक, 21,950 रुपए कैश, 1 स्विफ्ट डिजायर कार सहित कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की बरामदगी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को साइबर अपराधियों की सूचना प्राप्त हुई जिसपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई ।

जिस दरम्यान मंगलवार की देर रात पंच मुखी हनुमान मंदिर के निकट SBI एटीएम के पास देखा जिसे रोकने का प्रयास करने पर स्विफ्ट डिजायर कार के ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को धक्का मार फरार होने लगा हालांकि घटना में पुलिसकर्मी बालबाल बचे और गाडी सहित 3 साइबर फ्रॉड अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।वही घटना स्थल से दो साइबर अपराधी फरार होने में कामयाब हुए है ।

कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों राजवीर और अमित का अपराधिक इतिहास रहा है जो शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा था है शराब के अवैध कारोबार का कर्ज चुकाने के लिए साइबर फ्रॉड के धंधे में अपना पैर पसार लिया है।

दरअसल गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि भाड़े पर कार बुक कर साइबर फ्रॉड के अलग अलग अकाउंट में आए रूपयों को निकालने के लिए मंगलवार आर ब्लॉक,गांधी मैदान और बोरिंग रोड इलाके से लगभग 30 हजार की निकासी कर चुके थे जिस दरम्यान पुलिस ने भागने के क्रम में गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस फरार साइबर अपराधियों की तलाश में जुटी है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article