मेला देखकर घर वापस लौटे युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव,छानबीन जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में फंदे से झूलकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया युवक ने रस्सी के सहारे घर के एक कमरे में घटना को अंजाम दिया है हालांकि, फंदे से झूल रहा युवक का पैर जमीन में सटा हुआ है घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची लोगो के भीड़ में कई तरह की चर्चा है हालांकि इस मामले में परिजनों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या किया है हालांकि आत्महत्या क्यों किया है परिजन खुलकर नहीं बता रहा है, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी मामला सबौर थाना क्षेत्र के राजांदीपुर वार्ड संख्या – 6 का है। जहां रविवार को मृतक के परिजनों ने घर के एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ सूरज का शव देखा इसके बाद मृतक के बहन ने शोर मचाकर कर अन्य परिजन व लोगों को जानकारी दी मरने वाले की पहचान बागेश्वर मंडल के पुत्र सूरज कुमार(20) के रूप में की गई है इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात सूरज काली विसर्जन को देखने के लिए गया हुआ था.

पिता बागेश्वर मंडल ने उनको रुपए भी दिया था देर रात वापस आने के बाद उन्होंने कब फंदे लगाकर खुदकुशी किया या परिजनों को पता नहीं है बताया जा रहा है कि घर में सिर्फ मृतक के बहन और उसकी मां थी पिता कहीं गया हुआ था हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है मामले को लेकर पिता बागेश्वर मंडल ने बताया कि देर रात वह मेला देखने के लिए गया। सूरज को रुपए भी दिए गए थे फिर हम घर से घूमने चले गए मगर पता चला कि सूरज ने खुदकुशी कर लिया उन्होंने आगे बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है ना ही सूरज डिप्रेशन के बारे में हम लोगों को कुछ बताया था आत्महत्या उन्होंने क्यों कि इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सबौर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है सबौर थाना अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article