दूसरी शादी पर तेजप्रताप यादव ने दिया बड़ा संकेत? बोले- डिवोर्स खत्म होने पर आ जाएंगी

Rashmi Tiwari

बिहार के नेता और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी मनोरंजन शो ‘भोजपुरी बवाल’ में तेजप्रताप ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और तलाक के मामले पर खुलकर बात की। इसी दौरान जब उनसे भविष्य के लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से परहेज किया। इसके बाद उनकी दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेजप्रताप यादव से उनके नए बंगले में अकेले रहने को लेकर सवाल किया जाता है। इस पर वह मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि वह अकेले नहीं हैं और उनके साथ यहां कई लोग हैं।

इसके बाद बातचीत उनके निजी जीवन और वनवास के संदर्भ तक पहुंचती है। जब उनसे कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने मां सीता के साथ वनवास किया था, जबकि वह अकेले वनवास पर हैं, तो तेजप्रताप अपने तलाक के मामले का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उनका तलाक का केस चल रहा है । डॉयवोर्स खत्म होने पर आ जाएंगी, उसमें कौन सी बड़ी बात है, हालांकि, जब उनसे सीधे पूछा जाता है कि उनकी होने वाली पार्टनर कौन हैं, तो उन्होंने इस सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उनके इस अंदाज के बाद शो के प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
ऐश्वर्या राय से शादी और तलाक तक पहुंचा मामला
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। वहीं तेजप्रताप यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बेटे हैं। शादी के बाद दोनों के रिश्ते में विवाद की खबरें सामने आईं और बाद में मामला तलाक तक पहुंच गया। तेजप्रताप पहले भी सार्वजनिक मंचों पर अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर अपनी बात रख चुके हैं।
‘भोजपुरी बवाल’ में तेजप्रताप ने बताई थी तलाक की वजह
शो के पिछले एपिसोड में तेजप्रताप ने कथित तौर पर अपने वैवाहिक रिश्ते में मतभेदों को तलाक के फैसले की वजह बताया था। उन्होंने अपने धार्मिक झुकाव और जीवनशैली को लेकर भी बात की थी। तेजप्रताप ने ऐश्वर्या पर अपनी मां राबड़ी देवी के साथ मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरी ओर, ऐश्वर्या की ओर से भी 2019 में राबड़ी देवी के आवास पर उनके साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए थे।
2019 में बढ़ा था पारिवारिक विवाद
2019 में तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच विवाद सार्वजनिक रूप से सामने आया था। ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी के आवास पर उनके साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं। इसी दौरान तेजप्रताप ने भी ऐश्वर्या के खिलाफ आरोप लगाए। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के वैवाहिक रिश्ते में दरार और तलाक की कानूनी प्रक्रिया की खबरें सामने आईं
अब दूसरी शादी को लेकर बढ़ी चर्चा
‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में तेजप्रताप का तलाक के मामले पर बात करना और भविष्य की पार्टनर के सवाल पर चुप रहना अब चर्चा का विषय बन गया है ,क्या तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तेजप्रताप दूसरी शादी करेंगे? उनकी होने वाली लाइफ पार्टनर कौन होगी? फिलहाल इन सवालों का जवाब खुद तेजप्रताप ने नहीं दिया है। अब फैंस को शो के आगामी एपिसोड का इंतजार है, जहां शायद उनकी निजी जिंदगी से जुड़े इन सवालों पर कुछ और जानकारी सामने आ सकती है।

Share This Article