News PR Live
आवाज जनता की

अरिरया में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को लोकसभा की दी गई जानकारी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। अररिया में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया गया। जहां कार्यक्रम में बच्चों को यह जानकारी दी गई कि किस तरह से लोकसभा के सांसद अपने क्षेत्र की समस्याओं को संसद में रखते हैं। इन्हीं सब उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू के साथ कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। उसके उपरांत स्वामी विवेकानंद के तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं और समाज में फैल रही बुराइयों को लेकर विचार प्रकट किए गए। वहीं सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि यहां मौजूद आप सभी राष्ट्र निर्माता हो और देश की धरोहर हो। इसलिए अपने कर्तव्य का पालन करें साथ ही खेल, शिक्षा और कला में भी अपनी रुचि बढ़ाएं ताकि जिले सहित राज्य और देश का नाम रौशन हो। वहीं नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवा पदाधिकारी कर्मवीर कुमार ने बताया कि उद्देश्य है कि छात्रों के बीच उत्सुकता जागे और संसद की गतिविधियों की जानकारी उन्हें मिल पाए। यही कार्यक्रम का उद्देश्य है।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.