AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में चतुर्थ कृषि रोड मैप के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क :– बिहार में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार चौथे कृषि रोड मैप के लक्ष्यों को जमीन पर उतारने में जुटी है। पटना में कृषि उत्पादन आयुक्त अरविंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य और उद्यान समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बाजार समितियों के आधुनिकीकरण, जैविक खेती के विस्तार, उद्यानिक फसलों की पैदावार बढ़ाने, कृषि वानिकी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही बिहार में अंडा उत्पादन बढ़ाने और मछली-मांस की बिक्री के लिए आधुनिक केंद्र विकसित करने की दिशा में भी पहल करने को कहा गया।

गुरुवार को पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में चतुर्थ कृषि रोड मैप 2023-28 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कृषि उत्पादन आयुक्त अरविंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों और उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि रोड मैप के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करना है।

बैठक में बाजार समितियों के विकास और आधुनिकीकरण, जैविक कॉरिडोर के विस्तार, उद्यानिक फसलों के उत्पादन और खेती के क्षेत्रफल में वृद्धि तथा कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कृषि उत्पादन आयुक्त ने प्राकृतिक खेती के विस्तार और किसानों को इससे जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई। इसके अलावा मछली और मांस की स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण बिक्री के लिए आधुनिक सेल पॉइंट विकसित करने और राज्य में अंडा उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल करने का निर्देश दिया। इससे कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है !

समीक्षा बैठक में कृषि, सहकारिता, ऊर्जा, उद्योग, जल संसाधन, गन्ना उद्योग, ग्रामीण कार्य, पर्यावरण, राजस्व एवं भूमि सुधार समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। सभी विभागों को आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करने पर जोर दिया गया, ताकि कृषि रोड मैप के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More