आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएलएड परीक्षा के दौरान चिट पुर्जे लेकर पहुंचें परीक्षार्थी, खिड़की के पास मिले नोट्स और पुर्जे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना में डीएलएड परीक्षा के दौरान आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी सामने आई है। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा में हॉल के अंदर अभ्यर्थी चिट पुर्जे खोलकर लिखते नजर आए। परीक्षा रूम से सटे खिड़की के पास भी बहुत सारे परीक्षा से संबंधित चिट पुर्जे बिखरे पड़े थे। इस बाबत में जब परीक्षा कंट्रोलर और विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेशन से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने दूरी बना ली। कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। पटना DEO से इसे लेकर सवाल पूछे गए तो कॉल उनके सहयोगी ने रिसीव किया। उन्होंने कहा कि मैडम आज ही आई हैं, व्यस्तता बहुत ज्यादा है।

अगले एक घंटे के बाद बात कर पाएंगी। एक घंटे के बाद दोबारा से उनके सरकारी फोन नंबर पर कॉल किया गया तो नंबर बंद आया। *एग्जाम सेंटर मैनेज*वही सूत्रों ने बताया कि हर परीक्षा में सेंटर मैनेज होता है। यही नही जब मीडिया उस सेंटर पर पहुँची तो अंदर जाने नही दिया और जल्दी जल्दी में जितने रूम में परीक्षा हो रही थी सभी स्कूल के कर्मी और चपरासी सारे चिट पुर्जे को झाड़ू से साफ कर दिया और और सभी चिट पुर्जे को एक कोने में जमा करके जला दिया गया।

वहाँ लगे सीसीटीवी से खुल सकते है राज-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्कूल के तमाम जगहों पर सीसीटीवी लगे हुए है अगर अधिकारी उसे चेक करें तो सारे राज खुल जाएंगे। वही एक पुलिसकर्मी ने बताया कि यहाँ सब मैनेज किया हुआ है। सभी छात्र छात्राओं को खुल कर चिट करने का अधिकार दिया गया है।

स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक मिलकर करते है मैनेज

वही नाम नही छापने के शर्त पर एक शिक्षक ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल राजीव और एक शिक्षक राकेश ही सेंटर को मैनेज करते है और उसके एवज में मोटी रकम वसूलते है।परीक्षा केंद्र से निकले परीक्षार्थियों ने नाम नहीं रखने के शर्त पर बताया कि सबकुछ अंदर मैनेज था। जिसे जो मिला उससे लिख लिया। एवरेज मार्क्स आने की संभावना है। सब ठीक ठाक रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article