रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन, 663 युवाओं को मिला प्रत्यक्ष प्लेसमेंट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: ग्रामीण युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से जीविका की ओर से आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ। सीतामढ़ी के ससौला ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस मेले में 663 युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में प्रत्यक्ष रूप से प्लेसमेंट मिला।

डीडीयू-जीकेवाई के तहत हुआ आयोजन

यह मेला Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत आयोजित किया गया, जिसमें 16 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी भी दी।

1867 युवाओं ने कराया पंजीकरण

प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर कुल 1867 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 330 युवाओं का चयन कौशल प्रशिक्षण के लिए किया गया, जबकि 257 युवाओं को आरसेटीआई के माध्यम से स्वरोजगार प्रशिक्षण से जोड़ा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिकारियों ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक उमा शंकर भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर, पंचायत मुखिया हेमंत मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला परियोजना प्रबंधक उमा शंकर भगत ने कहा कि जीविका का लक्ष्य ग्रामीण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं जिला रोजगार प्रबंधक अभिषेक शेखर ने कहा कि ऐसे मेलों के जरिए युवाओं को सही दिशा और अवसर मिलते हैं।

स्थानीय स्तर पर बढ़े अवसर

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक शुभांकर कामती ने किया। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भविष्य के अवसरों को लेकर आशा व्यक्त की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article