पटना में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू, शास्त्रीय संगीत और नृत्य का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 23 जून। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, पटना में विभिन्न कलाओं के प्रशिक्षण हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

केंद्र में शास्त्रीय गायन, कथक, भरतनाट्यम, हारमोनियम तथा तबला वादन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नामांकन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक विधा में अधिकतम 40 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। छह वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आवेदन के साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार का फोटो जमा करना अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रपत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, तृतीय तल, जिला विकास भवन, समाहरणालय पटना से प्राप्त कर सकते हैं।

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन प्रेमचंद रंगशाला परिसर, राजेंद्र नगर, पटना में किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

कला एवं संस्कृति विभाग का मानना है कि इस पहल से राज्य की उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article