- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासत गर्म है।ऐसे में राजद अपने सभी विधायकों के साथ में बैठक कर रहा है। तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों को बुला लिया है और 3 बजकर 30 मिनट पर यह बैठक शुरू हो जाएगी। इस बैठक के लिए सभी विधायक एक-एक कर तेजस्वी आवास पहुंचने लगे है।
फ्लोर टेस्ट में कोई बड़ा खेल हो सकता है,इसे लेकर के लगातार राजद अपनी तरफ से बयान देता आया है एक और जहां पहले भाई वीरेंद्र ने अपनी बातों को रखा था तो वही शक्ति यादव ने भी कहा था कि 12 तारीख को खेला होगा। इस बीच आपको बता दे आप सभी विधायक पहुंचने लगे हैं तेजस्वी आवास में बैठक होगी और फिर भोज का भी आयोजन है। ये बैठक लालू यादव के नेतृत्व में होने खाली है बात यह भी सामने आ रही है कि लालू यादव अपने सभी विधायकों को मूल मंत्र इस बैठक में देंगे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
