गुड्डू बादशाह हत्याकांड पर सांसद पप्पू यादव ने उठाए सवाल, दिल्ली पहुंच परिजनों से की मुलाकात !

Muskan Gupta

सुपौल।दिल्ली में गोली मारकर हत्या किए गए गुड्डू बादशाह के परिजनों से मिलने शनिवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एवं सुपौल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नत रहमानी राजपुर पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।गुड्डू बादशाह की हत्या के बाद से ही मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों से मुलाकात के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि गुड्डू बादशाह एक उभरता हुआ चेहरा था और राजपुर-सिसौनी पंचायत के लोगों के बीच उसकी अच्छी पहचान थी।सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि इस हत्या के पीछे एक नहीं, बल्कि कई लोग शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि गुड्डू बादशाह को न्याय दिलाने के लिए वे संसद में भी इस मामले को उठाएंगे।पप्पू यादव ने कहा कि गुड्डू बादशाह आम लोगों, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान रखता था और कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत था।वहीं, सुपौल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने भी कहा कि गुड्डू बादशाह की हत्या के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।अब सवाल यह है कि दिल्ली में हुई गुड्डू बादशाह की हत्या के पीछे आखिर कौन-कौन लोग हैं और इस मामले की जांच में आगे क्या खुलासा होता है। सांसद पप्पू यादव के संसद में मामला उठाने के बयान के बाद इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट :—

Share This Article