प्राइवेट स्कूल के निदेशक पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग से मचा हड़कंप !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: जमुई टाउन थाना क्षेत्र मे एक निजी प्राइवेट स्कूल के निदेशक पर लगा आरोप कार्यालय कक्ष में बुलाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने, अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद रविवार की दोपहर पीड़ित परिवार वाले विद्यालय परिसर पहुंचे , जहां विद्यालय के निदेशक के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया और निदेशक पर कई गंभीर आरोप लगाए इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा निदेशक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और पीडित छात्रा के परिवार वाले भी थाना पहुंचे, जहां देर शाम टाउन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

स्वजन ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जब वे लोग विद्यालय पहुंचे और निदेशक से मिलने का प्रयास किया गया तो निदेशक द्वारा मिलने से इनकार कर दिया गया और छात्रा से भी मिलने नहीं दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि छात्रावास के गेट में ताला मार दिया गया,

ताकि वे लोग छात्रा से नहीं मिल सके। काफी हंगामा करने के बाद छात्रा से मिलवाया गया तब छात्रा ने घटना की पूरी जानकारी दी। स्वजन ने आगे यह भी आरोप लगाया कि पूरे विद्यालय और छात्रावास के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन निदेशक के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। एक अन्य छात्रा ने बताया की निदेशक का आचरण अधिकांश लड़कियों के प्रति खराब रहता है। कई लड़कियों के साथ कार्यालय बुलाकर अश्लील हरकत कर चुका है और गंदी- गंदी बातें करता है। हालांकि इस संबंध में विद्यालय के निदेशक की माने तो उनपर लगाया गया आरोप गलत है। षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता छात्रा का आरोप है कि,

उसे अनुशासन से संबंधित मामले में निदेशक के कार्यालय में बुलाया गया था। छात्रा के अनुसार, बातचीत के दौरान उसे गलत तरीके से गला लगाया गया और शरीर के कई हिस्सों पर छूने जैसी हरकत की गई। छात्रा ने बताया कि वह एक लड़के से बातचीत कर रही थी, जिसके बारे में समझाने के लिए उसे कार्यालय में बुलाया गया था। छात्रा का आरोप है कि बातचीत के दौरान निदेशक ने उसे यौन संबंध एवं गर्भधारण की बातें समझाईं और इसके बाद उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। प्राइवेट पार्ट्स को टच किया गया।

टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार: घटना की जानकारी मिली है,

निदेशक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पीड़िता द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

एसडीपीओ दिप्ति मोनाली: मामला मेरे संज्ञान में आया है। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जएगी।

जमुई से हसनैन खान की रिपोर्ट ;—

Share This Article