बिहार में गंगा किनारे तैरते दिखे एक साथ पांच शव, लोगों के उड़े होश, पुलिस कर रही शवों की शिनाख्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के गंगा नदी में एक साथ पांच लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना बक्सर की बताई जा रही। लोगों ने जैसे ही गंगा में शव को तैरते देखा वह डर गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही। एक साथ पांच लाश की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।

बता दें कि शव बक्सर के बाबा घाट से बरामद हुए हैं। खबर इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। लोगों ने बताया कि वह सुबह सुबह गंगा किनारे टहलने जाते हैं। इसी तरह आज भी वह टहलने के लिए निकले थे। जिस दौरान ही उनकी नजर शव पर पड़ी। उनके होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। गोताखोरों की मदद से सभी शवों को गंगा से बाहर निकला।

पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। लाश किन लोगों की है। अभी तक नहीं पचा चला है। पुलिस पहचान करने में जुटी है। मामले की छानबीन चल रही। हालांकि आशंका है कि मरने के बाद लोगों ने लाश को गंगा में बहा दिया होगा। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

Share This Article