- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
माघ महीने की मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मुंगेर गंगा तट पर जमावड़ा लगा रहा। जिला के प्रमुख गंगा घाट कष्टहरणी , बबुआ , और सोझी गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ महीने में गंगा स्नान को विशेष महत्व दिया जाता है और इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाया और स्नान के बाद लोगों ने गंगा किनारे गरीबों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा भी दी। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी। मौनी अमावस्या के इस पर्व पर लोगों ने पूजा अर्चना की।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
