पटना में करोड़ों की विदेशी शराब बरामद, बिस्किट के बिल्टी के आर में हो रही थी तस्करी

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में मध् निषेध विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार सुबह छापेमारी के दौरान करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई है। तस्करों ने इस बार पुलिस को चकमा देने के लिए शराब को बिस्किट की बिल्टी के आर में छिपाकर रखा था।

जानकारी के मुताबिक, यह शराब राजधानी के अलग-अलग बाजारों में सप्लाई की जानी थी। मध् निषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद कर पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 9,000 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। यह खेप पंजाब के भटिंडा से ट्रक के जरिए पटना लाई जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस को आशंका है कि इस खेप के जरिए पटना के कई बाजारों में बड़े पैमाने पर सप्लाई की तैयारी थी। पकड़े गए आरोपी से तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल, मध् निषेध विभाग और पुलिस की टीम इस मामले में शामिल सप्लायर, फाइनेंसर और स्थानीय एजेंटों की पहचान में जुट गई है। राज्य में शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई ने एक बार फिर प्रशासन की सतर्कता और सक्रियता को साबित किया है।

Share This Article