News PR Live
आवाज जनता की

पटना में पूर्व पार्षद पति को अपराधियों ने मारी गोली, हथियार चमकाते अपराधी हुए फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना में इन दिनों बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है। सूबे में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने में पटना पुलिस फेल साबित हो रही है। बेलगाम अपराधियों ने पटना में एक बार फिर से पटना में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक पूर्व पार्षद के पति को गोली मार दी है।

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना पटना के दानापुर थाना इलाके की है। जहां तारा चक में बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व पार्षद के पति सुदामा ठाकुर को गोली मारी है। गोली लगने के कारण सुदामा ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए निकल गए। मामले की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

बिहटा से सुमित की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.