पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे तरुण नीरज रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार परेशान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: JDU के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के पुत्र तरुण कुमार नीरज सोमवार से लापता बताए जा रहे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार नीरज 18 मई की दोपहर करीब 2:18 बजे बरारी स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अपने घर से निकले थे। उस दौरान उन्होंने व्हाइट-ब्लैक रंग की शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था। उनके गले में हेडफोन था और कंधे पर साइड बैग टंगा हुआ था।

परिजनों का कहना है कि शाम करीब चार बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद से उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो सका। मामले को लेकर परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से मदद की अपील की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिवार ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को तरुण कुमार नीरज के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9304916998 पर सूचना दें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article