कृषि मार्केट की जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर थोक सब्जी विक्रेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वर्षों से कीचड़ और गंदगी के बीच कारोबार कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई,
लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
इसी क्रम में व्यापारी मेहीलाल प्रसाद, शंभू प्रसाद समेत अन्य लोगों ने विधायक संजय पांडेय से मुलाकात कर सड़क निर्माण और जलनिकासी की मांग उठाई। इस दौरान विधायक द्वारा कथित तौर पर दिए गए
बयान”बरसात है तो सड़क टूटेगी, जलजमाव होगा !
यह पुरानी समस्या है, सबका जवाब मैं नहीं दे सकता”को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि जनता ने समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को सौंपी है। ऐसे में वर्षों पुरानी समस्या का अब तक समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। उनका कहना है कि कृषि मार्केट की बदहाल सड़क और जलजमाव से कारोबार के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल करते हैं या फिर व्यापारियों को एक बार फिर केवल आश्वासन ही मिलेगा।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट-
मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट