जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया 6वां स्थापना दिवस, बिहार में निवेश और रोजगार सृजन पर हुई व्यापक चर्चा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली स्थित मालवीय स्मृति भवन में शनिवार शाम “गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक मोटिवेटर्स (GEMS) ऑफ बिहार” ने अपना 6वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संस्थानों और कंपनियों से जुड़े बिहार मूल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंपनी सेक्रेटरी (CS) और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बिहार को विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए निवेश, रोजगार, शिक्षा, उद्योग और प्रशासनिक सुधारों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि निवेशकों को बिहार की ओर आकर्षित किया जाए, क्योंकि राज्य में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के CA, CS और CMA देश के बड़े-बड़े कॉर्पोरेट और व्यावसायिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और वे राज्य में निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

वक्ताओं ने बिहार में रियल एस्टेट, मखाना उद्योग, शिक्षा, कृषि आधारित उद्योग और सेवा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया। साथ ही कुछ विशेषज्ञों ने बिहार में उद्योग स्थापित करने में आने वाली चुनौतियों और प्रशासनिक कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की। सदस्यों ने सुझाव दिया कि बिहार के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए तथा समय-समय पर वरिष्ठ सदस्यों द्वारा इसकी समीक्षा भी हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में मौजूद अधिकतर सदस्यों ने कहा कि बिहार के विकास और आर्थिक उत्थान के लिए यदि सरकार या किसी संस्था को उनकी सलाह अथवा सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे हमेशा तैयार रहेंगे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर बिहार की तरक्की के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई। पहले सत्र में “GEMS बिहार के CA/CS/CMA सदस्यों एवं छात्रों को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से कैसे सशक्त बना सकता है” विषय पर चर्चा हुई, जिसमें CA सरोज झा, CA आदित्य झा और CA-CMA संदीप कुमार ने अपने विचार रखे।

दूसरे सत्र में “बिहार के युवाओं के समग्र विकास और रोजगार सृजन” पर चर्चा की गई। इसमें CS सुमित कुमार, सुमन कुमार झा (FCS, LL.B) और CA शिवानंद चौधरी ने युवाओं के लिए नई रणनीतियों और अवसरों पर अपने सुझाव दिए।

तीसरे सत्र में “GEMS अपने उद्देश्यों को कैसे प्राप्त कर सकता है: समस्याएं और समाधान” विषय पर राम किशोर सिंह, CS रंजीत वर्मा, CA नित्यानंद ठाकुर और CA रवि रंजन ने संगठन की भावी योजनाओं और चुनौतियों पर विचार साझा किए।

वहीं चौथे सत्र में “GST, RERA और हाउसिंग फॉर ऑल के माध्यम से बिहार में रियल एस्टेट का रूपांतरण” विषय पर CA एम. एस. प्रसाद और परमेश्वर झा ने विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता CS सी. बी. मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन CA आशीष नीरज और CS दुर्गेश झा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में CA आदित्य झा, CMA सुमन कुमार झा, CA सरोज झा, CS राम किशोर सिंह, CS परमेश्वर झा और CA शिवानंद चौधरी सहित पूरी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने तथा राज्य को निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article