TRE-4 नोटिफिकेशन पर सरकार गंभीर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक

TRE-4 पर बढ़ा दबाव, अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच सरकार की बड़ी बैठक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर लगातार बढ़ते विरोध-प्रदर्शन और अभ्यर्थियों के आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आज शाम 5 बजे शिक्षा विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक करेंगे।


शिक्षा मंत्री और बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में TRE-4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी और अभ्यर्थियों की मांगों पर अधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत शिक्षा विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय के पदाधिकारी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार भर्ती प्रक्रिया को लेकर जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


TRE-4 को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी
बता दें कि बीपीएससी TRE-4 भर्ती नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। हाल के दिनों में हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। विपक्ष लगातार सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगा रहा है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा “सरकार की नीयत ही TRE-4 की वैकेंसी निकालने की नहीं है। इसलिए महीनों बाद भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।” उन्होंने युवाओं के साथ “अन्याय और विश्वासघात” का आरोप लगाते हुए सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बता दें कि अब TRE-4 अभ्यर्थियों की नजर मुख्यमंत्री की इस बैठक पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर कोई स्पष्ट फैसला सामने आ सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article