NEWS PR डेस्क : भागलपुर के खरमनचक स्थित ‘हरि ओम लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स’ का पुन,
भव्य शुभारंभ केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया खरमनचक में आयोजित इस समारोह में भागलपुर सांसद अजय मंडल, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा सहित कई प्रमुख नेता, स्थानीय सर्राफा व्यापारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे !
प्रतिष्ठान के पुन शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि खरमनचक का यह ज्वेलरी शो-रूम ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय आभूषण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास हमेशा से व्यापारी वर्ग और व्यापार संघों के हितों एवं सुरक्षा के संरक्षण के लिए संकल्पित रही है !
व्यापारियों की सुरक्षा और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’: चिराग पासवान ने कहा कि,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप हर व्यापारी को ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की सुविधा मिलनी चाहिए ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें उन्होंने बताया कि जब उद्योग और व्यापार आगे बढ़ेंगे, तभी क्षेत्र और राज्य का विकास होगा वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में ज्वेलर्स और सर्राफा व्यवसाय का अहम योगदान है स्वर्ण आयोग’ के गठन का प्रस्ताव: सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा सेंस ऑफ सिक्योरिटी’तथा गिरवी-कर्ज से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष व्यापारियों की सुरक्षा एवं इस क्षेत्र को अधिक संगठित करने के लिए ‘स्वर्ण आयोग’ गठित करने का प्रस्ताव रखा है !
किसी भी देश की आर्थिक मजबूती में सोने के भंडार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं के हित में पूरे देश में सोने की एक समान कीमत के लिए ‘वन नेशन, वन रेट’ एक देश, एक सोना दर लागू करने की बात कही
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट —