12 साल बाद सांख्यिकी स्वयंसेवकों की वापसी की उम्मीद जगी, भागलपुर से 1600 नाम सरकार को भेजे गए; दशहरा-दीपावली पर चेहरे खिले ,

Muskan Gupta

भागलपुर में करीब 12 साल से अपनी वापसी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे सांख्यिकी स्वयंसेवकों के लिए बड़ी राहत की खबर है सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिले से करीब 1600 सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची योजना एवं विकास विभाग को भेजी गई है।दरअसल 12 साल पहले बहाली के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर छठी आर्थिक जनगणना का काम कराया गया था।

बाद में सरकार ने व्यवस्था को पुनर्विचाराधीन रखते हुए काम पर रोक लगा दी जिसके बाद सभी स्वयंसेवक बेरोजगार हो गए।अब दोबारा सूची मांगे जाने के बाद स्वयंसेवकों में खुशी की लहर है।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कार्यालय के बाहर जुटकर स्वयंसेवकों ने खुशी मनाई और,

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं योजना एवं विकास मंत्री भगवान कुशवाहा का आभार जताया।स्वयंसेवकों का कहना है कि इस बार का दशहरा और दीपावली उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया है !

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-

Share This Article