रोहतास: आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, भाई को पीट पीट कर किया घायल, पुलिस छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रोहतास के नोखा स्थित चतुरगुण टोला में आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी है। विवाद में उनके भाई के साथ जमकर मारपीट की गई है। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फिलहाल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गोली लगने से घायल भीम सिंह हैं। जबकि मारपीट में उनके बड़े भाई वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बारे में बताया जाता है कि गांव में ही कुछ लोगों से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद में फायरिंग कर दी गई। जिसमें भीम सिंह के सिर में गोली लग गई। वहीं मारपीट में उसके बड़े भाई भी घायल हो गए हैं।

इस घटना के बाद गांव में तनाव है। फिलहाल दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में लगी है।

रोहतास से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article