मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला, युवक ने जोखिम उठाकर बचाई जान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक साहसिक घटना सामने आई है, जहां एक महिला मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे शौचालय टंकी के गड्ढे में गिर गई। यह हादसा परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव वार्ड नंबर 7 में रविवार सुबह हुआ। अंधेरे की वजह से महिला खुले गड्ढे को नहीं देख सकी और उसमें जा गिरी। महिला की पहचान संतोष पोद्दार की पत्नी, 45 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, गांव के दिनेश चौरसिया के घर शौचालय निर्माण के लिए हाल ही में गड्ढा खोदा गया था, जिसमें एक दिन पहले ही सीमेंट का पाट डाला गया था।

निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था और उसे ढंकने का काम उसी दिन होना था। तभी सुबह-सुबह यह हादसा हो गया।महिला के गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। गांववाले मदद के लिए दौड़े, रस्सी और सीढ़ी मंगवाई गई, लेकिन गड्ढा काफी गहरा होने के कारण कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी बीच महेंद्र पोद्दार के पुत्र मनीष कुमार ने साहस दिखाया और सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लाया।घटना के बाद महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अभी स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद अमित देव भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचित किया।इस बहादुरी भरे कार्य के लिए युवक की जमकर सराहना की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article