शादी समारोह में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लफंगों ने पुलिस को भी खदेड़ा

Rajan Singh

बिहार के शेखपुरा जिले में मारपीट, हिंसा व छेड़खानी की दो अलग वारदातें सामने आईं हैं। पहली घटना कसार थाना के बरनी गांव में दर्ज कराई गई और दूसरा मामला सदर थाना के बाजिदपुर का है। पहली घटना के बारे में यह बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल को गांव में बारात आयी थी, और बारात में आये कुछ लफंगे महिलाओं के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ कर रहे थे। घरवालों के विरोध करने पर लफंगों ने रोड़ेबाजी और मारपीट शुरू कर दी, दोनो पक्षों में जमकर हिंसा हुई। खबर मिलने पर कसार थाना से आये पुलिस वालों को भी मनचलों ने पत्थर मार कर भगा दिया। हालांकि पुलिस ने लफंगों की पहचान कर करवाई शुरू कर दी है।

दूसरी घटना शौच के लिए गई बच्ची से छेड़खानी को लेकर हुई। यह मामला  सदर थाना के बाजिदपुर का है। शौच के लिए गई एक बालिका के साथ बदमाशों ने छेड़खानी की। परिवार के पास शिकायत करने गये पीड़िता के माता एवं पिता को भी बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया।  थानाध्यक्ष मो असलम ने बताया कि इस मामले में घायल ललन मंडल एवं राजकुमार मंडल के लिखित बयान के आधार पर गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share This Article