जमालपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सीट के नीचे से 43.5 किलो गांजा आरपीएफ पुलिस ने किया बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में जमालपुर आरपीएफ के द्वारा जमालपुर स्टेशन पे खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल के ए 1 कोच से सीट के नीचे पड़े 43.5 किलो गांजा को बरामद किया । जिसके बाद जब उसी बोगी में अन्य सीट के नीचे सर्च अभियान चलाया गया! तो गाड़ी के अभयपुर पहुंचते पहुंचते आरपीएफ ने और भी गांजा बरामद किया । आरएफपी अब इस सिलसिले में आगे जांच की बात कह रही है ।

दरअसल जमालपुर आरपीएफ को सूचना मिली थी की कामख्या से न्यू दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल से भारी मात्रा में गंजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद जब ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर स्टेशन पर लगी तो आरपीएफ के द्वारा ए 1 कोच में सर्च अभियान चलाया गया जिसके बाद सर्च अभियान के दौरान कोच के एक सीट के नीचे से आरपीएफ के द्वारा 3 बैग बरामद किया गया जो लावारिस अवस्था में रखा हुआ था। जिसे खोल जांच किया गया तो उस 43.5 किलो गांजा बरामद किया गया । वहीं जब ट्रेन जमालपुर से खुली तो आरपीएफ के द्वारा इस बोगी में और सघन जांच अभियान चलाया गया तो अभयपुर स्टेशन आते आते आरपीएफ को एक और सफलता हाथ लगी और अन्त सीटों के नीचे से भी लावारिस बैग बरामद किया गया । और जब उसे भी खोला गया तो उसे में भी भारी मात्रा में गंजा पाया गया । जिसको ले आरएफ जमालपुर पहुंच रही है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article