हिमांशु बने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्रविंग के अध्यक्ष, संकल्पित हैं बिहार में सदस्यता अभियान को लेकर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हिमांशु को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्रविंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान ने हिमांशु को विश्वविद्यालय अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

हिमांशु ने लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रिंस पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र यानिनी रंजन , प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान को धन्यवाद दिया।

हिमांशु, जो एन कॉलेज पटना के छात्र हैं, छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छात्र लोजपा रामविलास पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाएगा और “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन डॉक्यूमेंट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article