भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी पर हमला कर गहना लूटा

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र से जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर निवासी राजेंद्र सिंह और उनके पड़ोसी कमलेश्वरी सिंह के बीच जमीन बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि कमलेश्वरी सिंह और ललित सिंह अपने परिजनों के साथ मिलकर राजेंद्र सिंह पर हमला कर दिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस हमले में राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी कंचन देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कंचन देवी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले और कान से सोने के गहने भी छीन लिए.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article