मुंगेर मे 71 वर्षीय वृद्ध रिटायर्ड रेलकर्मी की गला दबाकर हत्या ,हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बस्ती गांव में 71 वर्षीय सेवानिवृत रेलकर्मी वृद्ध रसिकलाल मंडल की बीती रात गला दबाकर एक अपराधी ने हत्या कर दिया घटना की सूचना पर बरियारपुर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया एवं मामले की छानबीन में जुटे .


मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि बरियारपुर बस्ती निवासी विजय कुमार सहनी बिना कारण का मेरे पिता से हाथा पाई करते हुए गला दबाकर मेरे घर के आगे हत्या कर दिया विजय कुमार का घर मेरे घर के पीछे कुछ ही दूरी पर है वह बेवजह बिना किसी कारण के मेरे पिता की हत्या की है ।मृतक अपने पीछे पत्नी प्रमिला देवी एवं चार पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ गए सभी शादीशुदा हैं हत्या की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है उनके आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था । वहीं थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरियारपुर बस्ती निवासी 71 वर्षीय रसिकलाल मंडल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है एवं एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article