पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो को मारी गोली, दिन दहाड़े गो\ली की घटना से मचा हड़कंप

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : पटना में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।आए दिन आपराधिक घटना को अपराधी अंजाम दें रहे है। हालांकि पुलिस का दावा है कि अपराधियों को गिरफ्तार कर करवाई की जाती है। पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर गोली मारने की थाना अध्यक्ष ने दिया जानकारी।

ताजा मामला राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके का है, जहां दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घायल दोनों व्यक्तियों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मामला पूर्व के आपसी विवाद से जुड़ा होने की परिजनों ने जानकारी दिया है और पीड़ित परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार इस तरह की घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article