IND vs NZ, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को धूल चटकार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, 96 रनों से रौंदा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक बार फिर दुनिया के सामने अपना दबदबा साबित कर दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

इसी के साथ भारत यह कारनामा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इतना ही नहीं, भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। खास बात यह भी रही कि पहली बार किसी देश ने अपने घरेलू मैदान पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया है।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी बेहतरीन अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 158 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article