- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ये कहावत कई बार हकीकत बनकर सामने आया और और ऐसा ही कुछ माजरा पटना में देखने को मिला है जहां चलती ट्रेन के नीचे एक व्यक्ति आ गया और ट्रेन उसके ऊपर से पार हुआ है । ताजा मामला पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 का है जहां एक यात्री का पाव अचानक प्लेटफार्म पर फिसला और वो रेलवे ट्रैक पर पटरियों के बीच गिर पड़ा। अचानक उस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई जो व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया।
लगभग 2 मिनट 40 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है की व्यक्ति किस तरह बिना हिले अपने आपको पटरियों और ट्रेन के बोगियों के नीचे अपने आपको सुरक्षित बचा है। जिस दरम्यान प्लेटफार्म पर देखने वालो की आंखे ठहर गई। ट्रेन चले जाने के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल जीआरपी अपने साथ ले गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
