News PR Live
आवाज जनता की

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आज अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि हर साल 6 अप्रैल को पूरे विश्व में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व भर में खेल के विकास और बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 6 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया है। UNO ने दुनिया के विभिन्न देशों से इस दिन अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की अपील की है। 23 अगस्त 2013 को संयुक्त राष्ट्र संघ की जेनरल असेंबली की अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक काउंसिल के सदस्यों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

6 अप्रैल 1896 को एथेंस में पहला आधुनिक ओलंपिक खेल शुरू हुआ। इसलिए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया गया। यूएनओ का मानना है कि खेल विकास का द्योतक है। साथ ही शांति का वाहक भी। इसके तहत राज्य सरकार, सरकारी उपक्रम, एनजीओ, सिविल सोसाइटी, निजी क्षेत्र, खेल संगठनों, क्लब आदि से खेल प्रतियोगिताएं, सेमिनार आदि के आयोजन की अपील की गयी है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.