आईपी गुप्ता का सख्त संदेश: सरकार बदलेगी, भ्रष्ट अफसरों पर होगी कार्रवाई

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : सहरसा में विधायक ई. इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह कार्यक्रम जिला परिषद परिसर स्थित पूजा रिसोर्ट में राजद जिलाध्यक्ष मु. ताहिर की अध्यक्षता में हुआ।

यह अभिनंदन 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में सबसे ज्यादा जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जहां स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने सहरसा को ‘गेटवे ऑफ बिहार’ बनाने के अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें सदन भेजा है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने संबोधन में उन्होंने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही भाजपा की सरकार बनने वाली है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी अब कार्रवाई के डर से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे—चाहे वह थाना हो, प्रखंड हो या अन्य कोई सरकारी कार्यालय।

विधायक ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि अब तक सहरसा के 1500 से अधिक मरीजों को पटना और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए बेड उपलब्ध कराया गया है।

इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिनिधियों का भी परिचय कराया और लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए उनसे या उनके प्रतिनिधियों से संपर्क करें।

कार्यक्रम में एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला, जहां कुमार हीरा प्रभाकर ने कांग्रेस छोड़कर आईआईपी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक के कामों की सराहना की और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article