बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव,15 अधिकारियों का ट्रांसफर; देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार की सम्राट सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। नई अधिसूचना के तहत पटना, भागलपुर, समस्तीपुर, किशनगंज समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी?
अधिसूचना के अनुसार, पूर्वी चंपारण के चकिया में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रहे विद्यनाथ पासवान को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, किशनगंज बनाया गया है। वहीं, संजीव कुमार कापर को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण की जिम्मेदारी मिली है।
मनीष कुमार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर नियुक्त किया गया है। ज्ञान प्रकाश को पटना का अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहीं सीमा कुमारी को भागलपुर में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर कुमार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक बनाया गया है। रोशन राज को भूमि सुधार उप समाहर्ता, किशनगंज की जिम्मेदारी मिली है।

कई जिलों में भूमि सुधार विभाग में बदलाव
निखिल कुमार को नरकटियागंज, विनय प्रताप को पुपरी, मंकेश्वर कुमार को मुजफ्फरपुर पश्चिम, राजन कुमार को नालंदा और रवि कुमार को नवादा सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। इसके अलावा सन्नी कुमार सौरव को बगहा का भूमि सुधार उप समाहर्ता नियुक्त किया गया है। ऐश्वर्य कश्यप को अनुमंडल पदाधिकारी, बखरी बनाया गया है, जबकि सोनाली को भूमि सुधार उप समाहर्ता, कहलगांव की जिम्मेदारी मिली है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती होगी।

Share This Article