NEWS PR डेस्क :बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भी उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पर मजबूत बढ़त कायम रखी है।

ताजा रुझानों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 13,500 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा को 9,689 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 3,811 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजद उम्मीदवार को अब तक 2,599 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। मतगणना अभी जारी है और सभी की नजरें आगामी राउंड के नतीजों पर टिकी हैं। अंतिम परिणाम आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनता ने किसे अपना नया विधायक चुना है।