जदयू ने विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 जून। बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव एवं उपचुनाव 2026 को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची में चार नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

जदयू प्रदेश कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत को द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं मधुबनी की भारती मेहता और पश्चिम चंपारण की शिवरानी देवी प्रजापति को भी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा शेखपुरा जिले के ललन प्रसाद को विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

विधान परिषद चुनाव को लेकर अब अन्य दलों की ओर से भी उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद चुनावी रणनीतियों और समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article