बिहार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन, आनंद मोहन के पुत्र को मिला उपमंत्री का दर्जा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 23 मई। बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन करते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधान परिषद सदस्य संजय सरावगी, उमेश सिंह कुशवाहा और ललन कुमार मंडल को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

समिति में कई विधायकों और नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिन्द, मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरव समेत कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा प्रहलाद यादव, नीलम देवी, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह को भी सदस्य बनाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिसूचना में कहा गया है कि समिति के उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा, जबकि सभी सदस्यों को उप मंत्री स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। हालांकि बिहार विधान मंडल के सदस्य अपने वर्तमान वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं पहले की तरह लेते रहेंगे।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि दर्जा प्राप्त पदों से संबंधित अतिरिक्त सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही समिति में बची हुई रिक्तियों पर आगे मनोनयन किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article